• Sat. Apr 4th, 2026

जीप सदस्य रवि अकेला ने बिगहा में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 28, 2024
crescent ad

 

 

चौपारण : प्रखण्ड के चौपारण पंचायत के बिगहा में 15 वें वित्त योजना अंतर्गत सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है। जिसका विधिवत उदघाटन बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक पुत्र सह चौपारण-2 जिप सदस्य रविशंकर अकेला ने फीता काट कर किया। मौके पर जीप सदस्य रवि शंकर अकेला ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को शादी विवाह जैसे सामूहिक कार्यक्रमों में काफी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के निर्माण होने पर सांसद जयंत सिन्हा, विधायक उमाशंकर अकेला,जीप सदस्य रवि शंकर अकेला का आभार ब्यक्त किया। सामुदायिक भवन के उद्घाटन के मौके पर महिला दीदियों ने जीप सदस्य श्री अकेला का भव्य स्वागत किया। मौके पर पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह,अशोक सिंह,मनोज सिंह,उमेश सिंह वीरेंद्र सिंह,रामसेवक सिंह,राजेश सिंह,विनय सिंह,सुबोध सिंह,विक्रम सिंह,प्यारी चौधरी, जितेंद्र यादव,पवन सिंह,कारू यादव,टोनी सिंह,मकु साव एवं अन्य उपस्तिथ थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *