• Thu. Mar 5th, 2026

जीतपुर कोलियरी में जल्द होगा उत्पादन शुरू

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 27, 2023

 

अंकित केशरी (avn)

जोड़ापोखर। सेल जीतपुर कोलियरी जल्द से जल्द उत्पादन शुरू हो जायेगा। सरकार द्वारा तय माप दंड पूरा कर लिया गया है। उक्त बातें जनता मजदूर संघ (बच्चा) गुट के विधायक प्रतिनिधि के डी पांडेय ने जीतपुर समुदायक भवन में प्रेस वार्ता कर कही है। उन्होंने कहा है की केंद्र राज्य सरकार के बकाया 56 लाख का लगान सेल द्वारा दिया गया है। मात्र 15 दिनों में ही उत्पादन शुरू हो जायेगा। श्री पांडेय ने कहा है की कोलियरी में 400 ठीका मजदूर काम करते है। जिनके घर की स्थिति दयनीय हो गया था। एक वर्षो तक कोलियरी बंद था,कोलियरी के मजदूरों को बेतन मिलता था, परन्तु ठीका काम बंद था। उन्होंने कहा है की संघ के असंगठित मजदूर टोकनाथ तिवारी एवम राजू बर्मा ने आमरण अनशन किया था, जिससे की हालत खराब हो गया था, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेल के मजदूरों ने एक मत से किये गए आंदोलन को भरपूर सहयोग अपने परिवार के साथ किया है। कोलियरी में उत्पादन शुरू होने के ख़ुशी असंगठित मजदूरों एवम उनके परिवार के लोगों ने मनाया हैं।
उपस्थित थे विकाश सिंह,आशीष सरकार, शुभाष सिंह, सिंटू सिंह, अवधेश गिरी,नीतीश कुमार आदि।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *