
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला महिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग के तत्वावधान में जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग की अध्यक्ष बेबी देवी नें किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला के प्रभारी पिंकी सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की तानाशाही रवैया को देखते अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी ने सभी जिले में मैत्री महासम्मेलन करने का निर्णय लिया है इसी कड़ी मे 19 जनवरी को हजारीबाग में लोकसभा के चुनाव को लेकर मैत्री महासम्मेलन करना है इसे युद्ध स्तर पर करने के लिए जिला महिला कांग्रेस तैयार रहेंगी । अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव नें कहा कि आगामी हजारीबाग में 19 जनवरी को जिला महिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर मैत्री महासम्मेलन करना है उसकी सफलता के लिए जिला कांग्रेस कमिटी जिला महिला कांग्रेस कमिटी के साथ खड़ी है । कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव असगरी अंजूम तथा धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी के प्रदेश सचिव रेणू देवी ने किया ।
मौके पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत जिला महासचिव डाॅ. प्रकाश कुमार पूर्व जिला महिला अध्यक्ष अन्नू विश्वकर्मा प्रखंड अध्यक्ष पूनम कुमारी, पूनम देवी, गीता देवी, संगीता देवी, प्रतिमा देवी, जितनी देवी, सुगिया देवी, कौशल्या देवी, रीता देवी, कंचन देवी,कोमल कुमारी, पूजा कुमारी, कुसुम कुमारी, सरस्वती देवी, फूलवंती देवी, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, बबिता देवी, सुषमा देवी, सरोज देवी, काजल कुमारी के अतिरिक्त कई महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थीं ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
