
ईमानदारी पूर्वक अपने जिम्मेवारी का निर्वाहन करूंगी -गिरिजा देवी

बेरमो: बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी को बोकारो जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष चुने जाने से बेरमो प्रखण्ड के जनप्रतिनिधियों सहित बोकारो के जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की व शुभकामनाएं दी है। बताते चलें कि जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित होटल आर्यन के सभागार में जिला प्रमुख संघ गठन को लेकर बैठक आयोजित किया गया।

जहां बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, पेटरवार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी, चंदनकियारी प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी, जरीडीह प्रखंड प्रमुख देवनारायण जायसवाल उर्फ डब्लू, चन्द्रपुरा प्रखंड प्रमुख चाॅदनी परवीन, चास प्रमुख प्रमुख बेला देवी, नवाडीह प्रमुख प्रमुख पूनम देवी, गोमिया प्रमुख प्रमुख प्रमिला चौड़े की उपस्थिति हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी को बोकारो जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष, कसमार प्रमुख नियोति कुमारी को जिला प्रमुख संघ के सचिव तथा पेटरवार प्रमुख शारदा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर गिरिजा देवी, नियोति कुमारी तथा शारदा देवी ने कहा कि अपने जिम्मेवारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करूंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
