• Tue. Mar 3rd, 2026

जिलाधिकारी ने प्रखंड के कई बूथ केंद्रों का किया निरीक्षण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 7, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

लखीसराय। जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार बुधवार को प्रधान सचिव आने से पूर्व कई बूथ केंद्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री रामसनेही माध्यमिक उच्च विद्यालय परसामा पहुंचकर बूथ संख्या 297 एवं 298 के बूथ केंदो का निरीक्षण किया जहां उन्होंने बूथ केंद्रों की संख्या तैनात बीएलओ की संख्या मतदाता सूची और कितने फॉर्म 6,7,8 के तहत प्राप्त हुए बीएलओ रेखा देवी तथा शिव शंकर ठाकुर से जानकारी लिया और सभी को अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया। जिसके बाद मध्य विद्यालय बिल्लो एवं बरतारा पहुंचकर बूथ केंदो का निरीक्षण किया। इस दौरान जहना गांव स्थित नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया जहां उपलब्ध सामग्रियों का जायजा लेने के साथ ही काम में तेजी लाने का संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया। यहां से लौटने के दौरान रामगढ़ चौक अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया जहां पहुंचते ही कर्मियों में अफरातफरी का माहौल हो गया था। लगभग आधे घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख एवं पंजी का जांच किया। कुछ पंजीयों में कमी पाई गई जिसे दूर करने का अंचल अधिकारी को कहा गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिन्हा, डीसीएलआर सीटू शर्मा अंचलाधिकारी अमर कुमार शर्मा सहित सभी कर्मी भी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *