

प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार एवं थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर गोविंदपुर श्री जीतेन्द्र कुमार द्वारा लायंस क्लब के जल ही जीवन कार्यक्रम के तहत लगाए गये पनशाला का संयुक्त रूप से विश्वकर्मा पॉलि क्लिनिक गोविंदपुर के सामने उद्घाटन करवाया गया!

राहगीरो को क्लब द्वारा ठंडा पानी, गुड़ एवं सत्तू पिलाया गया!
अध्यक्ष लायन रोशन अग्रवाल ने बताया की लायंस क्लब ऑफ़ गोविंदपुर सदा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहता है! क्लब द्वारा निरंतर सेवा के कार्य किये जाते रहे हैं! क्लब द्वारा गोविंदपुर बाजार में 6 पनशाला लगाया जा रहा है, ज़ो की लगातार 2 महीने तक चलेगा!

इस पनशाला में स्वच्छ पानी की
जोन चेयरपर्सन लायन राजेश जायसवाल ने बताया की फिलहाल 6 जगह पनशाला लगाया जा रहा है, पहला ऊपर बाजार विश्वकर्मा हार्डवेयर के सामने, दूसरा बीच बाजार विश्वकर्मा पॉली क्लिनिक के सामने, तीसरा गगनवाणी के सामने, चौथा नीचे बाजार ॐ मोबाइल के सामने, पांचवा टुंडी रोड शमसान रोड के सामने एवं छठा बलियापुर रोड लाल डायगोनोस्टिक के सामने लगाया जा रहा है!
सचिव डॉ आर के शर्मा ने बताया की जरुरत पड़ने पर और पनशाला बढ़ाया जायेगा!
मौक़े पर क्लब द्वारा अध्यक्ष लायन रोशन अग्रवाल की पुत्री दर्शी अग्रवाल के जन्मदिन पर राहगीरो एवं ग्रामीणों को सत्तू भी पिलाया गया! थाना प्रभारी श्री जीतेन्द्र कुमार ने लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों के सेवा कार्यों की सराहना की
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने बताया की वे लायंस के सदस्यों को इस पुण्य कार्य हेतु धन्यवाद दिया!
मौक़े पर पी डी जी आर पी सरिया, ललित अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुरेश सरिया, के डी एन आज़ाद, एम एल शर्मा, डॉ यू एल विश्वकर्मा, जिला परिषद एज़ाज़ अहमद, आनंद प्रसाद, विजय बरनवाल, अनुराग प्रदीप, मोहसिन, सतीश सरिया, अशोक जायसवाल, ईसा समीम, अमन यादव, पत्रकार अशोक गिरी, , प्रेम सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, सुमित बर्मन मौज़ूद थे!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
