• Wed. Mar 11th, 2026

जल जीवन मिशन के सदस्यों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 20, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर -: प्रखंड के राजपुरा और झुंडी पंचायत भवन में जल जीवन मिशन के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के सदस्य में से जल सहिया, मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पानी बचाओ अभियान के बारे में बताया गया। मृत सदस्यों, निष्क्रिय सदस्य को बैठक कर पंजी में प्रस्ताव लेकर हटाने और नया को जोड़ने का निर्देश दिया गया। कई जल सहिया ने बताई है कि चुनाव पंजी उसे नहीं दिया गया। मुखिया के पास है। कई पंजी पूर्ण मुखियाओं के पास ही रह गया है। जल जीवन मिशन के तहत पानी समिति का खाता खोलने का निर्देष दिया गया। मौके पर जल जीवन मिशन के कर्मी कंचन मिस्रा, बास्की झा, रमेश कुमार, मुखिया रामफल तुरी, सेविका राखी कुमारी, जल सहिया सहबानु खातून, संगीता शाव, बबली कुमारी आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *