
*पतरातू को मोदी ने अडानी के हाथों बेच दिया : जय प्रकाश भाई पटेल*

दारू ( हजारीबाग): हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने शुक्रवार को पतरातू प्रखण्ड क्षेत्र में जनसंपर्क महाभियान चलाया। जनसंपर्क में सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर जय प्रकाश भाई पटेल को जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक अम्बा प्रसाद ने भी श्री पटेल के पक्ष में कांग्रेस को वोट करने की अपील की। चुनावी जनसंपर्क में जेपी ने 25 से अधिक गांवों का दौरा किया। वो जहां भी गए, ग्रामीणों ने फूल माला पहना कर उनका ज़ोरदार स्वागत किया। जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ता गया जनसमूह जनसैलाब में बदलता चला गया। सैंकड़ों की संख्या में उनके समर्थक उनके साथ चल रहे थे।

*इंडिया गठबंधन के नेताओं ने की बैठक, चुनावी रणनीति पर की चर्चा*
जनसंपर्क के बाद जय प्रकाश भाई पटेल हज़ारीबाग के सदर प्रखंड स्थित चानो में आयोजित हजारीबाग समन्वय समिति इंडिया गठबंधन की लोकसभा स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया।
इस बैठक में कांग्रेस सहित गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य कर जय प्रकाश भाई पटेल को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।
जनसंपर्क में उमड़े जनसैलाब को देखकर जेपी भाई पटेल अभिभूत नज़र आए और सबको इतना स्नेह देने हेतु धन्यवाद कह आभार जताया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका उमड़ता प्रेम बता रहा है कि इस अंधेरी काल में आपको प्रकाश नज़र आ रहा। यह प्रकाश जैसे संसद में जाएगा सबसे पहले यहां की मुख्य समस्याओं का समाधान करेगा।
कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने पतरातू को अडानी के हाथों बेच दिया है। विकास के झूठे सपने दिखाए है। वही सपने जो बड़कागांव के लोगों को दिखाया गया था। वहां क्या हुआ सभी को पता है। कई लोग विस्थापित हो गये, कई ने अपनी जमीन बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया, कई आज भी कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसे हुए हैं। यह सब इसलिए मुममिन हुआ क्योंकि यहाँ से भेजे गए भाजपा सांसद को अपने क्षेत्र की नहीं सिर्फ मोदी जी की सुननी थी। यह सब अब और नहीं चलेगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सदन में सबसे पहले कंपनियों की नीतियों में सुधार कर यहां की जनता के साथ न्याय किया जाएगा।
इंडिया गठबंधन के बैठक में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कार्यकारिणी सदस्य सच्चिदानंद पांडेय, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, जिलाध्यक्ष विनोद किस्कु, झामुमो नेता संजीव बेदिया, विधायक अम्बा प्रसाद, राजद के गौतम सागर राणा, अशोक चौधरी, सचितानंद पांडेय, सीपीआई के गणेश सीटू ने बारी बारी से संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। नेताओं ने कहा कि हज़ारीबाग में इंडिया गठबंधन की जीत होगी इसके लिए सारे समर्थित दल पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं।
बैठक में गठबंधन के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं एवं सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
