
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा -जमुई पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात वांछित फरार नक्सली सद्दाम मिया उर्फ मुबारक अंसारी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल किया है। दरअसल पुलिस अधीक्षक डॉ.शौर्य सुमन को फरार नक्सली की जानकारी मिला जिसके बाद जमुई, झाझा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और फरार नक्सली की गिरफ्तारी के लिये विभिन्न जगहों पर पुलिस टीम को लगाई गई। मामले की जानकारी देते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक डॉ.शौर्य सुमन को मिली गुप्त सूचना मिला कि फरार नक्सली सद्दाम मियां उर्फ मुबारक अंसारी किसी काम से झाझा गिद्धौर होते हुये सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से जमुई की तरफ जा था। उनके द्वारा दिये गए दिशा निर्देश पर उक्त सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए विभिन्न जगहों पर अपने टीम को लगाया। गुप्त सूचना एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर टीम के द्वारा मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर पतौना चौक के पास सफेद रंग के स्कार्पियो से जमुई की ओर जा रहे नक्सली सद्दाम मियां उर्फ मुबारक अंसारी को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए नक्सली चकाई थाना क्षेत्र गरूड़वाद इलाके का रहने वाला है। गिरफ्तार नक्सली चकाई, चरकापत्थर थाना में हत्या सहित अन्य कई कांड में नामजद है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के वाहन को भी जब्त किया गया है। बता दें कि सद्दाम मिया नक्सली परवेज दा का राइट हैंड माना जाता है और उसके ऊपर 24 फरवरी 2024 को जमुई पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
