• Wed. Feb 18th, 2026

जमुई पुलिस अधीक्षक झाझा थाना पहुंचकर निरीक्षण कर कहा पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 27, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा -: सोमवार को जमुई पुलिस अधीक्षक डाॅ.शौर्य सुमन झाझा थाना पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें साफ-सफाई सहित पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया और उसके बाद लंबित पड़े कांडो की समीक्षा भी लिया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान अपराध और अपराधियों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी लिया और कहा कि थाना मे जो भी लंबित कांड है उसे जल्द से जल्द निपटारा करने के लिये कहा। एसपी ने अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ सभी कागजात पूर्ण व व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।एसपी ने निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारी को अपने कर्तव्यों का शत प्रतिशत पालन करते हुये अपने कार्यो को और बेहतर करने के लिये कहा। एसपी ने एसडीपीओ राजेश कुमार,थानाध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह से कहा कि जो भी फरीयादी अपनी समस्याओं को लेकर थाना पहुंचते है उनकी समस्याओं का समाधान करे। उन्होनें पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय रखने के लिये कहा ताकि कोई भी फरीयादी अपनी बातों को बिना भय के पुलिस के समक्ष रख सके। एसपी ने निरीक्षण को लेकर बताया कि नये थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण और आगामी चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ अन्य कई तरह के दिशा निर्देश दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *