• Sun. Mar 8th, 2026

जन अधिकार पार्टी के संताल परगना अध्यक्ष बने अजय कुमार, लोगो ने मनाई खुसी।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवघर -: बाबानगरी देवघर में झारखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मुर्तजा आलम के नेतृत्व में जाप पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के विचारों को अपनाकर संताल परगणा के अलग- अलग जिलो से अन्य पार्टीयों को छोडकर जाप पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। जिसमे दुमका जिलाअध्यक्ष जरमुण्डी विधान सभा के उर्जावान युवा साथी देवेन्द्र मंडल,प्रमण्डलीय अध्यक्ष अजय कुमार,देवघर जिलाअध्यक्ष विनित भारती (सोनू) देवघर जिला युवा अध्यक्ष के रूप में प्रियांशु वर्मा मनोनीत किए गए। वही गोड्डा जिला अंतगर्त महागामा विधान सभा से जनाब खुर्सीद आलम जो कांग्रेस पार्टी छोड़कर दलबल के साथ जाप में शामिल हुए। महागामा से लालू यादव मिथलेस कुमार राय, जरमुण्डी से अनीष कु० मंडल,राहुल,विपुल, मुकेश कुमार,अभिनाश,सुशील कुमार, करण कुमार इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता जाप में शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *