

अंतर्कथा प्रतिनिधि

कतरास। रविवार को कतरास के टीलाटांड़ में जनता श्रमिक संघ सह भाजपा मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहा बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह सम्मिलित हुईं जहा ढोल नगाड़े और एवं आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। कतरास में युवा नेता धर्मेंद्र गुप्ता एवं विवेक हजारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और युवा साथियों के साथ श्रीमती रागिनी सिंह में अपनी आस्था व्यक्त कर भाजपा एवं जनता श्रमिक संघ का दामन थामा और साथ यह संकल्प लिया है कि जनता श्रमिक संघ का जो संकल्प है कि मजदूर हित और मजदूर के हक अधिकार की लड़ाई में संघर्ष करना लड़ाई लड़ने में कंधे से कंधा मिलाकर यह पूरी टीम जनता श्रमिक संघ के साथ खड़ी रहेगी और साथ ही उसके सभी अनुशासन नियमों का पालन करेगी। इन दिनों जनता श्रमिक संघ की लोकप्रियता अन्य मजदूर संगठनों से कहीं अधिक लोकप्रिय हो रही है और यही कारण है कि झरिया क्षेत्र हो कुसुंडा क्षेत्र हो या फिर कतरास बाघमारा क्षेत्र हो वा युवा और मजदूर भाई बहनों एवं श्रमिक नेताओ का कारवां जनता श्रमिक संघ से जुड़ता जा रहा है और यह कारवां रुकने का नाम नहीं ले रहा है धीरे धीरे यह कारवां जुड़ते हुए एक बड़े समुद्र का रूप लेने जा रही है जो आगे जब भी मजदूर हित में जब भी किसी मजदूर का अहित होगा जनता श्रमिक संघ मजदूर के हक की लड़ाई में अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। वही श्रीमती सिंह ने शामिल हुए सभी युवा साथियों का माला पहनाकर संगठन में स्वागत कर उन्हे अपनी विशेष शुभकामनाएं दी। इस दौरान जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिलाए पुरुष एवं युवा साथी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
