• Tue. Sep 23rd, 2025

जनता श्रमिक संघ की बैठक हुई संपन्न

ByAdmin Office

May 30, 2023

 

अंकित केशरी (avn)

झरिया।आज दिनांक 30 मई को झरिया में जनता श्रमिक संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों से सिंह मैंसन व संघ के सैकड़ों शुभचिंतक और समर्थक बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में पूर्व विधायक श्री संजीव सिंह की धर्मपत्नी व मजदूर मसीहा स्वर्गीय सूर्य देव सिंह की पुत्रवधु श्रीमती रागिनी सिंह जी को सर्वसम्मति से जनता श्रमिक संघ का संयुक्त महामंत्री बनाया गया तथा कोयला खाद्य स्टील आदि सरकारी व गैर सरकारी हर उद्योग में संघ का गठन, विस्तार व सशक्तिकरण के लिए अधिकृत किया गया सभा में उपस्थित सदस्य गणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संयुक्त महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस दौरान मुख्य रूप से जनता श्रमिक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह उपाध्यक्ष प्रदीप सिन्हा संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह लक्की सिंह के साथ संतोष महतो शफीर खान गोलू रवानी अमित गुप्ता रघुनंदन प्रसाद इंद्रजीत सिंह मनोज कुमार श्रीवास्तव मनोज गोप पप्पू पासवान सेलो पासवान अनिल नोनिया रामबालक मुखिया कन्हाई चौहान सतेंद्र केवट विशाल बरनवाल श्रीप्रकाश सिंह अरुण कुमार सिंह बिंदेश्वर सिंह रमाशंकर महतो शंकर तुरी संजीव सिंह मंटू यादव फेकू सिंह निहाल रवानी अमर सिंह दिनेश पासवान प्रेम गोप छोटू सिंह साजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के संगठित एवं असंगठित मजदूर भाई बहन उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *