• Sun. Mar 15th, 2026

जनजागरण केंद्र हजारीबाग द्वारा स्कूली बच्चों के बीच किया गया खेल सामाग्री का वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2023

 

खेल के प्रति बच्चों को प्रेरित कर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जनजागरण केंद्र दृढसंकल्पित : नरेश कुमार

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

जनजागरण केंद्र हजारीबाग द्वारा बरही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रोजेक्ट छलांग के तहत लगातार खेल सामाग्री का वितरण किया जा रहा है।इसी क्रम में भंडारों पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय भंडारों में स्कूली बच्चों के बीच खेल सामाग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर फील्ड कॉर्डिनेटर नरेश कुमार, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका एवं बच्चें उपस्थित रहें। मौके पर कॉर्डिनेटर नरेश कुमार ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास में पढ़ाई के साथ-साथ खेल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य खेल के प्रति बच्चों एवं युवाओं को प्रेरित करना है। कहा कि इस खेल सामग्री के उपयोग से बच्चों खेल के प्रति रूचि बढेगी। उन्होंने बताया कि शारीरिक और मानसिक विकास के उद्धेस्य से जन जागरण केंद्र हजारीबाग द्वारा लगातार बरही प्रखंड के साथ साथ विष्णुगढ़ तथा अन्य प्रखंड में खेल सामाग्री का वितरण किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *