

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ (धनबाद) राजगीर प्रखंड जनता दल यूनाइटेड की एक बैठक पार्टी के प्रखंड कार्यालय राजगीर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जदयू के राजगीर प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह ने की। बैठक में सर्वप्रथम पार्टी के माननीय भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव जी के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जयराम सिंह ने कहा कि शरद यादव जी समाजवादी राजनीति एवं गरीब दलितों झुग्गी झोपड़ी और सड़कों पर जीवन यापन करने वाले की विकास के धरोहर थे और राजनीति में उनकी एक बड़ी स्थान रही है। उन्होंने कहा कि शरद यादव जी अपने स्कूली शिक्षा छतरपुर मध्य प्रदेश में हासिल की 10 दसवीं कक्षा के बाद उन्होंने वहीं से राजनीति में अपना ध्यान देना प्रारंभ किए एवं बारहवीं कक्षा में राजनीति शास्त्र के पुजारी कहे जाने लगे 22 साल की उम्र से शरद यादव जी राजनीति दिशा की ओर चल पड़े थे और राष्ट्रीय नेता बनना उनका एक सपना था जो समय अनुसार पूर्ण हुई। और उनके चले जाने से देश का एक मजबूत स्तंभ ढह गया जिससे देश को काफी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि जदयू की और से बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार द्वारा दिनांक15/01/2023 को राजगीर में वन भोज का आयोजन किया गया था जिसे शरद यादव जी का शोक संवेदना सुनकर स्थगित कर दी गई है। बैठक में जयराम सिंह, मुन्ना कुमार, राजेश कुमार, दूस शान मलिक, सतीश कुमार, शैलेंद्र कुमार, श्याम कुमार, गौतम राही, मन्नूभैया, श्याम प्रसाद, विजय निषाद, संजय यादव, चंचला वर्मा, अमित कुमार वर्मा, शिवकुमार प्रसाद इत्यादि के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे। उपरोक्त बातों की जानकारी जदयू के राजगीर प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह ने एक व्हाट्सएप विज्ञप्ति में दी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
