
पूर्व विधायक ने जय जगन्नाथ अस्पताल का किया शुभारंभ,

रांची, हजारीबाग से डेढ दर्जन चिकित्सक जुटे, पांच सौ से अधिक लोगों ने कराया इलाज,

फोटो – चौपारण में जय जगन्नाथ अस्पताल का उद्घाटन करते पूर्व विधायक मनोज यादव व इस्कान के धर्मगुरु डॉ केशवानंद प्रभु व अन्य
चौपारन, हजारीबाग
क्षेत्र में पहली बार भव्य रथयात्रा के आयोजक श्री जगन्नाथ सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत रविवार को केंदुआ मोड में जय जगन्नाथ अस्पताल के रुप में आरंभ हो गया। हरे राम, हरे कृष्णा के भक्ति कीर्तन के साथ पूर्व विधायक मनोज यादव तथा इस्कॉन के धर्मगुरु डॉ केशवानंद प्रभु ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। जानकारी हो कि ऐतिहासिक रथयात्रा के दौरान आयोजकों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की घोर कमी को दूर करने के लिए आधुनिक अस्पताल खोलने की घोषणा की थी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय विधायक मनोज यादव ने कहा कि सबसे बडा धन स्वास्थय है। यदि तन और मन स्वस्थ हो तो आप सबसे बड़े धनी हैं। क्षेत्र में जिस तरह से जगरनाथ सेवा फाउंडेशन लगातार सामाजिक कार्य में निस्वार्थ जुटा है,वह काफी प्रशंसनीय है। इलाज के लिए अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा। वहीं डॉ केशवानंद प्रभु ने कहा कि क्षेत्र की सेवा अध्यात्मिक उन्नति के साथ ही स्वास्थ्य सेवा के रुप में करना है। भविष्य में इस तरह के कई आयोजन होगा। संचालक डॉ रुपेश कुमार ने बताया कि इस गरीब इलाके में बेहद कम खर्च पर हर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा बडे शहरों की तर्ज पर दी जाएगी।
संचालक अभिषेक सिंह ने बताया कि हजारीबाग रांची से श्रेष्ठ चिकित्सक सेवा देंगे।
बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा में क्रांति आनेवाली है। अत्याधुनिक सुविधाओं से भरा अस्पताल तथा उच्च गुणवत्ता के लैब यानि जांच घर की सुविधा है । रविवार को मेगा हेल्थ शिविर में प्रख्यात चिकित्सक डॉ रुपेश कुमार, डॉ बिमल, डॉ अनु, डॉ रौशन, डॉ सिंपी, डॉ हीरा लाल, डॉ निहारिका, डॉ योगेन्द्र, डॉ विवेक, डॉ संजीव, डॉ निखिल, डॉ नीरज, डॉ राहुल, डॉ अंजना द्वारा निश्शुल्क शिविर लगाया। हजारीबाग के सबसे चर्चित चिकित्सक डॉ रुपेश कुमार के निर्देशन में अस्पताल का संचालन होगा। अस्पताल में 24 घंटे की सेवा, आईसीयु की सुविधा, बच्चों, महिलाओं के इलाज, हड्डी का ईलाज सहित प्रसिद्ध फीजिशियन, सर्जन,ऊन्नत आपरेशन थियेटर, हाई क्वालिटी जांच घर,होम ब्लड क्लेक्शन, बाराचट्टी, ईटखोरी, चौपारण में क्लेक्शन सेंटर सहित विशिष्ट सुविधाओं से अस्पताल लैस रहेगा। समारोह में रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, राजदेव यादव, सुनील साहु, गंदौरी दांगी, अरविंद सिन्हा, सुनील साहु, बीरेंद्र रजक, प्रभात सिंह, सियाराम सिंह, जन्मेजय सिंह, शौकत खान, राजेश रवानी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, आशीष सिंह,मानकी रविदास, सुरेंद्र दास सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
