
दारू//बीती रात हाथियों के झुंड ने दारू प्रखंड के रामदेव खरिका एवम जिनगा में सोमवार रात्रि लगभग 10:00 बजे गांव में प्रवेश करते ही गोभी, मटर, आलू, केला, धान, लाहर, लहसुन इत्यादि कि फसलों को नेस्तानाबूद कर दिया साथ ही कई चारदीवारी को भी तोड़ा है। तैयार फसल पूरे नष्ट हो जाने के कारण किसान दुखी हैं। किसानों का कहना है कि पूंजी के अभाव में अब हमलोगो का कमर टूट चुका है।कामेश्वर नारायण कुशवाहा का भाई नितेश एवम आशीष कुमार ने बताया कि हम लोग पिछले वर्ष ही चारदीवारी लगाए थे जो काफी लंबा चौड़ा है और अब पूरी तरह से हाथियों के झुंड ने इसे तहस-नहस करते हुए तैयार फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वही जिनगा निवासी राजू यादव, पप्पू यादव, प्रिंस यादव, अशोक यादव, इत्यादि के धान खेत, बकरी एवं सूअर सेड को हाथियों ने तोड़ा। रामदेव खारिका निवासी चंद्रिका प्रसाद, जानकी महतो, अमर महतो, सहदेव राम, उमेश प्रसाद, किशोरी महतो, नरसिंह महतो, सरोज महतो, कैलाश प्रसाद इत्यादि कई किसानों का तैयार फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
