
MP/भिंड। शहर के अटेर रोड स्थित चंदनपुरा में पांच सितंबर की शाम युवक की हत्या करने वाले आरोपितों को पुलिस ने मुड़ियाखेरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों से एक कार, एक बाइक के अलावा दो 315 बोर के कट्टा और दो कारतूस के खाली खोखा जब्त किए हैं।

आरोपित मुड़ियाखेरा से कार में बैठकर उप्र जाने की फिराक में थे।

आरोपितों ने बताया कि मृतक ने दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने से मना किया किया था। टेरर दिखाने के लिए फायरिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक गोली युवक के लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
ये है पूरा मामला
26 वर्षीय नीलेश जाटव पर पांच सितंबर की शाम करीब छह बजे उसके दोस्त का फोन आया कि उसकी बहन को मुड़ियाखेरा निवासी धीरज राजपूत और पवन बघेल परेशान करते हैं नीलेश बाइक से चंदनपुरा पहुंचा तो वहां बातचीत के दौरान उनका धीरज से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान धीरज ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और टेरर बनाने के लिए कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही नीलेश ने वहां से भागना चाहा। लेकिन गोली नीलेश के पीठ में लग गई। स्वजन और दोस्त उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
