• Sun. Mar 8th, 2026

छत्तीसगढ़ में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए झारखंड टीम को हटिया स्टेशन में एसएनओ ने की हौसला अफजाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 11, 2022

 

हजारीबाग :11 नवंबर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दस दिवसीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2022 के लिए झारखंड के एनएसएस टीम को रांची स्थित हटिया स्टेशन पर राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने हौसला अफजाई की। उन्होंने टीम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए टीम लीडर भोला नाथ सिंह समेत सभी चयनित स्वयंसेवकों को एनएसएस कैप एवं बैज देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को शिविर में अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा। विदित हो कि बिहार एवं झारखंड के 30-30 स्वयंसेवकों का चयन सेंट्रल जोन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर बिलासपुर के लिए किया गया है, जिसमें बिहार एवं झारखंड के 15 -15 गर्ल्स एवं 15 -15 बॉयज ग्रुप के स्वयंसेवक हैं। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचने पर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है तथा सभी अपनी तैयारी में जुड़ गए हैं। बिहार एवं झारखंड के एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परांजपे ने टीम मैनेजर समेत सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *