
चौपारण : भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर प्रखण्ड कांग्रेस भी जोर शोर से जुट गई है। इसे लेकर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखण्ड के बसरिया पंचायत भवन में बैठक हुई। बैठक का संचालन बसरिया मुखिया प्रतिनधि शिवनारायण पासवान ने किया।

बैठक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रखंड के केंदुआ मोड़ से महाराजगंज तक पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर यादव के साथ-साथ जिला एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी शामिल होंगे।

कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव ने प्रखण्ड के सभी 26 पंचायतों के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष ,सचिव एवं सभी पदाधिकारियों से भारत जोड़ो यात्रा की सफल बनाने का अनुरोध करते हुए प्रखण्डवासियों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है। बैठक में जवनपुर पंचायत के मुखिया जानकी यादव, राजेश कुमार, पंकज सोनी,अब्दुल अजीज सिराजुद्दीन, बसंत पासवान रामेश्वर बैठा,मोहम्मद उस्मान, सुभाष कुमार, टेकलाल साहब बसंत यादव,पवन कुमार पांडे, किशोरी प्रसाद केसरी मनोज रजक,उमेश कुमार यादव, उमेश कुमार रजक, प्रदीप कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह,विपिन कुमार,रंजीत कुमार ,रामफल सिंह बालकिशुन यादव, तबिब अख्तर, दिगंबर भुइँया, राजाराम इंद्रगुरु,पंचायत बसरिया,बेलाही के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
