• Sun. Mar 8th, 2026

चौपारण: भाजपा नेता केदार यादव सहित परिवार पर जानलेवा हमला, दबंगो ने किया अधमरा, रेफर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 10, 2022

 

चौपारण: हाल ही में भाजपा में शामिल हुए दैहर पंचायत के पथलगड्डा निवासी केदार यादव सहित उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर सभी को अधमरा किया गया। केदार यादव सहित सभी को बेहतर ईलाज के लिए हजारीबाग सदर रेफर कर दिया गया। उक्त संदर्भ में केदार यादव की पत्नी ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन देकर चौपारण थाना कांड संख्या 263/18 के फरार अपने ही जाति कुछ लोगों पर मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं बीते रात्रि अपने घर मे सोई थी। मध्य रात्रि कुछ दबंग अपने दर्जनों साथियो के साथ मेरे घर मे घुसकर मुझे घसीट कर दूसरे कमरे में ले गया।

इसी बीच कुछ लोगों ने बंदूक के नोक पर दुर्व्यभार किया ।जब मेरे पति केदार यादव व अन्य परिजन उठे और बिनोद यादव व उसके साथियों का विरोध करने लगी तो बिनोद यादव व अन्य साथी हम पर जानलेवा हमला कर दिया। बंदूक का भय दिखाकर बिनोद यादव रङ से हमला कर अधमरा कर दिया। बताया हम सब किसी तरह भागकर अपनी जान बचाये और चौपारण थाना पहुँचे। उसने थाना में आबेदन देकर न्याय की गुहार लागाई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *