• Thu. Feb 26th, 2026

चौपारण प्रमुख व मुखिया ने पाण्डेयबारा स्कूल में निःशुल्क पोशाक का किया वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 23, 2022

चौपारण: स्कूली शिक्षा व सारक्षता विभाग द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत वर्ग एक और दो के बच्चो के लिए उपलब्ध कराए गए निःशुल्क पोशाक का वितरण स्कूलों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य विद्यालय पाण्डेयबारा में अध्यनरत वर्ग एक एवम दो के बच्चो को चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी, स्थानीय मुखिया रेखा देवी, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, समिति सदस्य कैलाश भुइयाँ, उपमुखिया संजय गुप्ता आदि ने सामूहिक रूप से पोशाक का वितरण किया।

इससे पूर्व विद्यालय प्राचार्य सुबोध सिंह में अगुवाई में शिक्षको व बच्चो ने अतिथियो का स्वागत बुके देकर किया। प्राचार्य ने बताया कि वर्ग एक एवं दो के बच्चो को दो सेट पोशाक, जूता व स्वेटर उपलब्ध दिया जा रहा है। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना से बच्चो को लाभ मिल रहा है। शिक्षा समाज का दर्पण होता है। सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक बच्चो का भविष्य गढ़ रहे है। मुखिया ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, भोजन, पोशाक, छात्रवृति दिया जाता है इसलिए बच्चो को सरकारी स्कूल भेजे। कहा अपने पंचायत के सभी विद्यालयों के प्राचार्य को स्पस्ट कहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चो तक जरूर पहुंचावे। नियमित स्कूल आवे व बच्चो को बेहतर शिक्षा देकर पंचायत को अग्रणी स्थान दिलावे। मौके पर शिक्षक भुनेश्वर प्रसाद। गीता प्रजापति, लीलाधर कुमार दास, राजकुमार रविदास, सतेंद्र पांडेय, अस्वनी कुमार पांडेय, प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय, सत्यनारायण पांडेय, जुगल पांडेय, जुगल भुइयाँ,उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *