• Fri. Mar 6th, 2026

चौपारण: प्रखण्ड स्तरीय सुब्रोतो फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 21, 2023

चौपारण: प्रखण्ड खेल मैदान चौपारण में खेलो झारखण्ड के तहत प्रखण्ड स्तरीय सुब्रोतो फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईईओ राकेश सिंह व उमाकान्त यादव ने गणमान्य शिक्षकों के उपस्थित में फुटबाल किक मारकर किया।

वही विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत करने चौपारण बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा पहुँचे। अंडर 14 बालक वर्ग के फाइनल में उच्च विद्यालय टोईया विजेता व उच्च विद्यालय इगुनिया उपविजेता बनी। वही अंडर 17 बालिका वर्ग में कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय मानगढ़ विजेता व उच्च विद्यालय इंगुनिया की टीम उपविजेता बनी।

अंडर 17 बालक वर्ग में 6 टीमो का लीग मैच हुवा जिसमे केबीएसएस प्लस दो उच्च विद्यालय चौपारण, उच्च विद्यालय वृन्दा, ब्रह्मोरिया, दनुवा, प्लस दो उच्च विद्यालय टोईया की टीमो ने भाग लिया। सभी टीमो के बीच शनिवार को सेमीफाइल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बीईईओ राकेश सिंह ने बताया कि प्रखण्ड स्तर के सभी विजेता व उपविजेता टीमें निर्धारित तारीख को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण स्तर में छिपी प्रतिभा का निखार होगा। बच्चों में फुटबॉल के प्रति इच्छशक्ति बढेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा, जितेंद्र सिंह, कमलेश कुमार कमल, सुरेन्द्र कुमार दास, उमेश सिंह, बसन्त कुमार दास, अजय यादव, रामखेलावन रवीदास, गुलाब साव, गोपाल साव, राकेश कुमार, निशु सिंह, आरती कुमारी, किशन कुमार, दिलीप कुमार, यमुना प्रसाद, प्रदीप कु० सिंह, भोला यादव, मो० आठ मो० सईद, गिरधारी महतो, दीपक कुमार, यशवंत कुमार पवन प्रसाद व अन्य की सराहनीय भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *