

बड़कागांव:- बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चुरचू निवासी सूरज कुमार पिता दिलीप राम उम्र लगभग 19 वर्ष दिन शनिवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसे बेहतर इलाज हेतु बर्लिन जनरल हॉस्पिटल हरमू रांची ले जाया गया था जहां इलाज के नाम पर लाखों रुपए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा परिजनों से ले लिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद परिजनों ने किसी तरह अस्पताल का खर्च उठाते रहे और अंततः दिन शुक्रवार को सूरज राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूरज राम के मौत होने जाने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा लाख रुपए की मांग मृतक का शव परिजनों को देने के एवज में की गई और बकाया राशि नहीं देने पर अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के शव को एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे बकाया लाख रुपए देने में असमर्थ थे एवं इस संदर्भ में उन्होंने स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से मदद की गुहार लगाई। सूचना पाकर देर रात्रि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव बर्लीन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर मृतक के पिता दिलीप राम पूर्व मंत्री के समक्ष बिलख बिलख कर रोने लगे जिसके बाद योगेंद्र साव ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई व मृतक का लाश परिजनों को देने को कहा। पूर्व मंत्री द्वारा लगाई गई फटकार के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बकाया 80 हजार राशि माफ कर लाश को परिजनों को सुपुर्द किया जिसके बाद पूर्व मंत्री ने एंबुलेंस व्यवस्था करवा कर शव को उनके निवास स्थान भेजा। पूर्व मंत्री ने अस्पताल परिसर में परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया व हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया|

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
