• Fri. Feb 27th, 2026

चिरकुंडा में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कराया गया गरीब लड़की का निकाह।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 16, 2023

चिरकुंडा में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को एक गरीब लड़की का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के साथ कराया गया। समाजिक कार्यकर्ताओं के इस नेक पहल पर चिरकुंडा में जोरो पर चर्चा है। वही लोगों द्वारा इन सबों का गुणगान किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक कार्यकर्ता मोहम्मद इम्तियाज अंसारी ने बताया कि इस तरह के काम उनलोगों द्वारा आगे भी लगातार किया जाएगा। बताते चले कि नीमतल्ला निवासी सेबी खातून के पिता की मृत्यु और नीचे बाजार के रहने वाले मो. खलील कुरैशी के पिता की मृत्यु काफ़ी पहले होगा चुकी है। लड़की के निकाह को लेकर उसकी माँ काफ़ी फिक्रमंद थीं। संस्था के लोगो को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उन दोनो का निकाह करवाया है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि जहां भी उन्हें ऐसे परिवार की सूचना मिलती है। वे लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का काम करेंगे।ऐसा ही प्रयास हमेशा जारी रहेगा और जरूरतमंदों कि सेवा व मदद को हमेशा आगे रहेंगे। इन दोनों लड़का का मोहम्मद साबिर कुरेशी पिता स्वर्गीय मोहम्मद खलील कुरेशी नीचे बाजार चिरकुंडा तथा लड़की सेबी खातून पिता स्वर्गीय फजलुर रहमान नीमतल्ला चिरकुंडा बाजार का रहने वाला है। जिसकी निकाह मौलाना की मौजूदगी में कराया गया।शादी में जो भी खर्च आया है उसमें समाज के लोगों का भी कुछ सहयोग रहा है।मौके पर उपस्थित हुए निवर्तमान वार्ड पार्षद अभिषेक दास ने कहा कि लोग कमाते हैं खाते हैं लेकिन समाज के लिए भी कुछ करना चाहिए।ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।इस नेक काम को अंजाम देने में मोहम्मद इम्तियाज अंसारी आरिफ इराकी मोहम्मद फारुख बाबू खान फरहान अहमद इकराम कुरैशी मोहम्मद फिरोज खान मोहम्मद साहिल मोहम्मद बाबू पप्पू खान मोहम्मद फैसल का भरपूर सहयोग रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *