• Fri. Feb 27th, 2026

चिरकुंडा में शहरी जलापूर्ति पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन के मामले को लेकर युवा राजद ने किया चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय का घेराव।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 15, 2023

चिरकुंडा में शहरी जलापूर्ति पाइपलाइन में दो दिन पूर्व नाला निर्माण के दौरान राइजिंग पाइप से दो इंच के पाइप से जलापूर्ति कनेक्शन मिलने के बाद इस मामले पर अविलंब कार्रवाई की मांग चिरकुंडा नगर परिषद के पदाधिकारियों से युवा राजद द्वारा की गई थी। लेकिन पिछले दो दिनों से कार्रवाई नही किये जाने पर राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर घेराव किया गया। कहा गया कि चिरकुंडा नगर परिषद में राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन लेने वाला का नाम सार्वजनिक करे तथा उसपर कार्रवाई हो। वही मौके पर उपस्थित पार्षद प्रतिनिधि प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि चिरकुंडा नगर परिषद के नागरिकों के लिए 34 करोड़ की लागत से चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना की शुरुआत की गई थी लेकिन चिरकुंडा के 40,000 की आबादी वाले नागरिकों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।उसका मुख्य कारण यह है कि राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन कई घरों में गया है।कुछ लोग उपनी निजी स्वार्थ के लिए अवैध तरीके से पानी का कनेक्शन ले रखी है ।जिसके चलते चिरकुंडा के लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।हम लोग यह मांग करते हैं कि नगर परिषद के पदाधिकारी इन लोगों पर कार्रवाई करें और वैसे सभी अवैध कनेक्शन को बंद करें जिनके द्वारा राइजिंग पाइप से कनेक्शन लिया गया है।वहीं इस मामले में चिरकुंडा नगर परिषद के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन का कहना है कि जिस पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन पाया गया है।वह पीएचइडी विभाग का मामला है।इस संबंध में विभाग को सूचित कर दिया गया है।वे लोग जांच कर कारवाई करेंगे।अवैध कनेक्शन काटने के लिए जेसीबी के द्वारा गड्ढा करने के दौरान कुछ देर के लिए लोगों में बकझक भी हुई। लोग चिरकुंडा नगर परिषद के पदाधिकारी खिलाफ काफी आक्रोशित दिखे। किसी ने कहा मेरा कनेक्शन 20 साल पुराना है तो किसी ने कहा मेरा कनेक्शन 15 साल पुराना है।वहीं कई लोग युवा राजद के द्वारा उठाए गए इस मामले को लेकर काफी खुश दिखे। कहा की अगर अवैध कनेक्शन काट दिया जाता है तो सभी को सुचारू रूप से पानी मिलेगा।मौके पर चिरकुंडा थाना की पुलिस मौजूद थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *