
*चिरकुंडा: अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर चिरकुंडा में कंप्यूटर कक्षा के लिये उपलब्ध उपकरणों का उद्घाटन मुख्य अतिथि वासुदेव गढ्यांन ने किया*

अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर चिरकुंडा में एक कार्यकम आयोजित कर कंप्यूटर कक्षा के लिये उपलब्ध उपकरणों का उद्घाटन मुख्य अतिथि वासुदेव गढ्यांन ने किया ।

इस अवसर पर उन्होंने कंप्यूटर की उपयोगिता और आज के विकास के दौर तथा डिजिटल युग में उसकी उपयोगिता के बारे में छात्रों को बताया।उन्होंने इस विधालय के प्राचार्य अशोक वर्मा और विधालय के सचिव निलय गढ़यान के परिश्रम, कुशल नेतृत्वऔर शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि पवन तुलस्यान,राज कुमार शर्मा,प्रकाश गढ़यान,निलय गढ़यान,प्रणव गढ़यान, विमल कुमार रूंगटा, सुरेश अग्रवाल सहित कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे।
कृष्ण जन्म अष्टमी पर स्कूल के बच्चों ने रूप सज्जा तथा अन्य कार्यक्रम कर उपास्थित अतिथियों का मन मोह लिया.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
