• Sun. Mar 8th, 2026

चित्रांश परिवार की बैठक संपन्न, प्रस्तुत किए गए आय व्यय की विवरणी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 8, 2022

बरही (हजारीबाग) प्रखंड अध्यक्ष मनोज घोष की अध्यक्षता में चित्रांश समाज की बैठक मुख्य संरक्षक उपेंद्र प्रसाद के आवास पर संपन्न हुई । जिसका संचालन सचिव आशुतोष कुमार सिन्हा ने किया । बैठक की शुरुआत अराध्यदेव चित्रगुप्त के प्रार्थना व विगत बैठक के प्रस्तावों की संपुष्टि के साथ हुई । कोषाध्यक्ष श्याम कुमार सिन्हा के द्वारा चित्रगुप्त मंदिर निर्माण व इस वर्ष के चित्रगुप्त पूजा के आय व्यय के विवरणी प्रस्तुत किया गया । जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया । बैठक में ही सर्वसम्मति से अनुमंडल स्तरीय जातीय सम्मेलन करवाने का प्रस्ताव लिया गया । इसके लिए शीघ्र ही बैठक बुलाकर रणनीति तय की जाएगी । बैठक में संरक्षक राजेंद्र रुखरियार, विनय कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, जयदीप कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार सिन्हा, लक्की कुमार सिन्हा आदि सहित कई लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *