
सरायकेला – 9वीं बटालियन NDRF बिहार पटना ने चांडिल डैम में चलाया एक दिवसीय बोटमैन प्रशिक्षण कार्यक्रम, सरायकेला – चांडिल और जमशेदपुर के 40 नाविकों ने लिया भाग, जल बचाव, CPR और प्राथमिक उपचार का दिया गया प्रशिक्षण ।
चांडिल डैम जलाशय में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर 9वीं बटालियन NDRF, बिहटा पटना द्वारा एक दिवसीय बोटमैन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 09:00 बजे से 14:00 बजे तक कमांडेंट श्री हितेंद्र पाल सिंह कंडारी, 9 BN NDRF के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरायकेला और जमशेदपुर के कुल 40 नाविकों ने भाग लिया।

*प्रशिक्षण के दौरान कवर किए गए विषय :*
– जल बचाव तकनीक (Dry and Wet Rescue)
– BLS और CPR (जीवन रक्षक तकनीक)
– जल में प्रवेश करने की विधि (Water Entry Method)
– कैजुअल्टी मैनेजमेंट
– डूबे हुए पीड़ित का प्री-हॉस्पिटल ट्रीटमेंट
– सर्पदंश (Snake Bite) का प्राथमिक उपचार
– पीड़ित को मेडिकल टीम को हैंडओवर करने की प्रक्रिया
प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद कमांडेंट श्री हितेंद्र पाल सिंह कंडारी ने सभी नाविकों से बातचीत की और उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र (Course Certificate) और टी-शर्ट वितरित किए।
NDRF के इस प्रशिक्षण से चांडिल डैम में बोटिंग के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नाविक पूरी तरह से तैयार रहेंगे, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
