
बड़कागांव- टंडवा के चमगढ़ा गांव स्थित पुल क्षतिग्रस्त की खबर मीडिया में छपने के बाद जिला प्रशासन एवं पथ निर्माण विभाग हरकत में आकर मरमती कार्य शुरू किया। इस मरमती कार्य में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस का हर तरह से सहयोग ली जा रही है। एनटीपीसी के हाइड्रा जेसीभी मशीन के माध्यम से नदी का धार को बदलने का कार्य एवं क्षतिग्रस्त भाग में एनटीपीसी का कई हाइवा वाहनों के मदद से ओबी लाकर भरा जा रहा है। पथ निर्माण विभाग हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता सुभाष प्रसाद, एसएचएजे के कार्यपालक अभियंता रवि शंकर प्रभाकर, सहायक अभियंता अभय कुमार, प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी तथा एनटीपीसी के सामुदायिक विकास के टीम के अधिकारी जोर-शोर से मरमती कार्य में लगे हुए हैं। विदित हो कि विगत 2 दिन के मूसलाधार बारिश में उक्त पुल का पूर्वी छोर का मिट्टी कटाव हो जाने से फूल का अंदर का भाग खोखला हो गया था जिसकी खबर मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन एवं विभाग हरकत में आकर पुल का मरमती कार्य पूरे जोर-शोर के साथ किया जा रहा है। मरमती नहीं होने से भारी वाहन चढ़ते ऊपर का मिट्टी ध्वस्त होते ही आवागमन बाधित हो जाती।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
