• Fri. Mar 6th, 2026

चतरा पुलिस कि कार्यवाई के विरोध में सड़क पर उतरे दैहर के सैडको ग्रामीण, घण्टो सडक जाम, पूर्व विधायक पहुँचे

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 21, 2023

चौपारण
चतरा जिले के इटखोरी प्रखण्ड स्थित परसौनी में बीते दिनों दो समुदायों के बीच खेल मैदान को लेकर आपसी झड़प हो था। दोनो तरफ के आवेदन के आधार पर इटखोरी पुलिस मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू किया। दर्ज मामले में चौपारण प्रखण्ड के दैहर के दर्जनों लोगों को नामजात अभियुक्त बनाया गया है। बीते रात्रि चौपारण पुलिस की सहायता से इटखोरी पुलिस दलबल के साथ दैहर पहुँच नामजात अभियुक्तों का खोजबीन शुरू किया।

 

अहले सुबह दैहर के सैकड़ो महिला पुरुष सड़क पर उतर कर इटखोरी पुलिस के पुलिसिंग कार्यवाई का विरोध करते हुए बेढना चौक के समीप सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पहुँचे बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने घटना की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को बताया कि देर रात्रि इटखोरी पुलिस दैहर पहुँच कर पूरे घर में घुसकर घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दिया। परसौनी घटना में जिसका नाम नही है उसके घर मे भी तोड़फोड़ किया गया।

 

बताया कई बेगुनाह स्कूली छात्र को पकड़ कर इटखोरी थाना ले गई है। मामले को गंभीरता लेते हुए बरही के पूर्व विधायक ने मौके वारदात से चतरा एसपी ने टेलीफोनिक वार्ता करते हुए घटना को निंदनीय बताया। पूर्व विधायक ने एसपी से तत्काल बेगुनाह लोगों को छोड़ने का आग्रह किया और दैहर में हुए पुलिसिंग कार्यवाई का जाँच पड़ताल करने का मांग किया। पूर्व विधायक ने कहा कि निर्दोष लोगों को फसाया नही जाए।

 

एसपी के अस्वाशन के बाद लगभग चार घन्टे बाद जाम हटाया गया और शनिवार को दैहर के ग्रामीणों के साथ एसपी से वार्ता करने का समय दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि रात में कार्यवाई नही करना चाहिए और कोई दोषी है तो उससे दिन में जाकर जांचपड़ताल करना चाहिए। धरना प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक को दैहर निवासी

 

राकेश पांडेय, भीम दाँगी घर जाकर पुलिस द्वारा तोड़फोड़ व दुर्व्यहार को जाना। इधर सड़क जाम की सूचना पाकर बेढना चौक पहुँचे बरही एसडीओ पूनम कुजूर, डीएसपी नाजीर अख्तर, बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर ने पहुंचे व स्थिति जायजा लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *