• Thu. Apr 2nd, 2026

चक्रवर्ती तूफान मिचौंग ने धनबाद का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 8, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

crescent ad

धनबाद।धनबाद बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान मिचौंग ने दक्षिण भारत में कहर बरपाया अब यही कहर का असर झारखंड मे दिखने लगा है। देश की कोयला राजधानी धनबाद की अगर बात करें तो लगातार झमाझम बारिश धनबाद कोयलांचल में भी हो रही है।मौसम विभाग की माने तो ऐसा मौसम 8 दिसंबर तक रहने वाला है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में काफ़ी गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है । इसके अलावा पूरे जिले में बारिश के साथ –साथ वज्रपात और 80 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है ।वहीं सुबह से जिले लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है। सड़कों के हालत भी खराब है।
इससे फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में मौसम विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन द्वारा भी लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। बेवजह घर से बाहर ना निकलने की अपील की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *