• Tue. Mar 10th, 2026

चंपारण: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर बैठक, 26 नवम्बर को प्रखण्ड में पद यात्रा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 17, 2022

 

रिपोर्ट:पिंटू यादव(अंतर्कथा)
चौपारण : भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर प्रखण्ड कांग्रेस भी जोर शोर से जुट गई है। इसे लेकर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखण्ड के डेबो पंचायत भवन में बैठक हुई। बैठक का संचालन डेबो पंचायत अध्यक्ष शम्भू यादव ने किया। बैठक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रखंड के केंदुआ मोड़ से महाराजगंज तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

पदयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर यादव के साथ-साथ जिला एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव ने प्रखण्ड के सभी 26 पंचायतों के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष , सचिव एवं सभी पदाधिकारियों से भारत जोड़ो यात्रा की सफल बनाने का अनुरोध करते हुए प्रखण्डवासियों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है। बैठक में जवनपुर पंचायत के मुखिया जानकी यादव , बसरिया मुखिया प्रतिनिधि शिव नारायण पासवान , मोहम्मद मोबिन, बेनी यादव सत्येंद्र यादव, माधुरी देवी , रामदेव यादव , महेश यादव , अर्जुन यादव , बेनी यादव छोटू यादव, रामदेव यादव, महावीर यादव, दिनेश कुमार दास, माथुर राणा, अजय कुमार, मंटू रविदास , रामसहाय साव , लखन दास महेश कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार यादव ,वीरेंद्र कुमार साव एवं पंचायत डेबो के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *