
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

धनबाद में चल रहे चंद्रवंशी विकास ट्रस्ट ऐसे तो समाज के हित में अनेकों कार्य करते हुए दिख रहे हैं । इसी कड़ी में आज चंद्रवंशी विकास ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल ने महुदा स्थित देवघरा बस्ती में रहने वाले राजकुमार रवानी के घर पहुंचा और राशन सामग्री सहित नगद राशि भेंट की।
सूत्रों बताते हैं कि राज कुमार रवानी की बेटी की शादी कुछ महीने पहले तय हो चुकी थी। गरीबी के कारण शादी होने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । इस बात की खबर जब चंद्रवंशी विकास ट्रस्ट को पता चला तो चंद्रवंशी विकास ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया की गरीब घर की बेटी की शादी में मदद करने की जरूरत है । 16 मई को उक्त लड़की की शादी है, इसलिए चंद्रवंशी विकास ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज देवघरा बस्ती पहुंचकर राजकुमार रवानी की बेटी को राशन सामग्री सहित नगद राशि का सहयोग किया। चंद्रवंशी विकास ट्रस्ट के तरफ से सहयोग करने वालों में अजय रवानी कर्माटांड़, सुनील कुमार रवानी बसेरिया,, बिरजू रवानी भूरूंगिया, बंसी रवानी बोकारो, नागेंद्र रवानी छोटा नगड़ी, सुजीत रवानी बसेरियां, मनोज रवानी स्टीलगेट, कृष्णा रवानी बसेरिया, परितोष रवानी बसेरिया, मदन , प्रदीप रवानी, बसेरीया, रवि रवानी बसेरिया, मिथिलेश रवानी बसेरिया, रमेश रवानी बसेरिया, अजीत रवानी सुदामडीह, दीपक रवानी (झंडू)बसेरिया, सीमांत रवानी निरसा, नीतीश कुमार, संजय कुमार, कैलाश , भारत , अजय ने सहयोग किया। उपरोक्त बातों की जानकारी चंद्रवंशी विकास ट्रस्ट के सदस्य सुनील कुमार रवानी बसेरिया ने भेंटवार्ता में AVN संवाददाता को दी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
