

दारु//प्रखंड के दिगवार माँ चंडीस्थान विगत 27 वर्षों से मकरसक्रांति के अवसर पर मेला का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष भी दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मेला के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त झारखंड सरकार के राज्य मंत्री फागु बेसरा ने मेला का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय टेकलाल महतो, श्यामलाल मुर्मू भीम राणा के चित्र पर माल्यर्पण किया। मेला में श्रद्धालुओं व अतिथि की सुरक्षा के लिए समिति के 50 वोलेंटियर के साथ साथ दारू थाना प्रभारी अमित कुमार ,अंगों पुलिस, चुरचू पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। मेला आयोजन समिति के पंचायत मुखिया महेंद्र मुर्मू, कृष्णकांत देव, अशोक सिंह, महेश प्रसाद, प्रदीप पासवान, रोहित यादव, नरेंद्र गुप्ता, प्रदीप यादव, सागर करमाली, प्रकाश प्रसाद कुशवाहा, महेश पासवान, इंद्र कुमार पासवान, इंद्र राणा, पप्पू ठाकुर, लोचन महतो, रामचंद्र मुर्मू, शम्भू शंकर प्रसाद, नरेश यादव सहित कई लोग मौजुद थे।
चंडीस्थान का जल्द होगा विकास :- मेला का मुख्य अतिथि फागु बेसरा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां के आदिवासी जंगलों में वास करते है और हर स्थान पर देवी देवता का वास है चाहे वह दिगवार का चंडीस्थान हो, रजरप्पा में माँ छिन्मस्तिका का स्थान हो या बाबा बैजनाथ का धाम हो अनेकों देवी देवता का वास है इसलिए झारखंड की धरती धन्य है। दिगवार के माँ चंडीस्थान का दर्शन करने का मौका पहली बार किया हूँ और इस मेले में आने का मौका भी पहली बार ही मिला है। इस स्थान में बिजली व चबूतरा की कमी नजर आ रही है ।जिसे बहुत जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि आगामी 2024 के मकरसक्रांति में माँ चंडीस्थान का बिजली से चकमक रहेगा।
झारखंड में 2023 नियुक्ति का वर्ष होगा:- केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त फागु बेसरा से झारखंड नियोजन नीति व हेमंत सरकार में सरकारी नौकरी में नियुक्तियां बिल्कुल बंद है पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि झारखंड में बीस वर्ष तक भाजपा की सरकार रही ।भाजपा ने राज्य को इस तरह उलझा कर रखा कि सरकारी नौकरी में स्थानीय लोग पिछड़ जा रहे है। लेकिन हेमंत सरकार ने नई नियोजननीति लाकर वर्ष 2023 नियुक्ति का वर्ष होगा रही बात स्थानीय नियोजन नीति का बात है तो हेमंत सरकार ने विधानसभा से पास करवाकर केंद्र सरकार को भेज दिया

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
