
घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर के बेनशोल पंचायत के सोहदा गांव स्थित विद्यालय परिसर में शनिवार को एक बेहद भावुक आयोजन हुआ, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं।
महुलीशोल निवासी *एन.जी. पटनायक* ने अपनी दिवंगत पत्नी कुसुमिता पटनायकऔर बेटी मोनिका पटनायक की पहली पुण्यतिथि पर करीब 40 जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच खाद्य सामग्री और छातों का वितरण किया।

यह महज राहत सामग्री बांटने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक पति और पिता के उस गहरे दर्द की कहानी थी, जिसने एक ही हादसे में अपना सब कुछ खो दिया।

*क्या हुआ था हादसा ?*
26 सितंबर 2025 को बहरागोड़ा के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कुसुमिता पटनायक और उनकी बेटी मोनिका पटनायक की मौत हो गई थी। शनिवार को उनकी पहली बरसी पर एन.जी. पटनायक ने दोनों की याद को सेवा से जोड़ते हुए यह पहल की।
कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा। ग्रामीणों ने दिवंगत मां-बेटी को श्रद्धांजलि दी। एन.जी. पटनायक ने कहा कि अपनों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन उनकी यादों को जरूरतमंदों की मदद के जरिए जिंदा रखने की कोशिश है।
इस मानवीय पहल में बाबूलाल मुंडरी, सी.आर. प्रधान, संदीप दास, सिद्धार्थ मार्डी और बेनशोल पंचायत की मुखिया सुकुरमनी हेम्ब्रम सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
