• Sun. Mar 22nd, 2026

घर घर पहुंचाई जा रही श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण– बजरंग दल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 7, 2024

 

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता हिंदू समाज को निमंत्रण दे रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि से आए पूजित अक्षत को लेकर कार्यकर्ता हिंदू जनमानस को देते हुए आग्रह कर रहे हैं 22 जनवरी को तय तिथि के दिन दिया जलाकर दिवाली मनाए, अपने घरों के बाहर रंगोली से सजा अपने घरों में नवीन भगवा ध्वज लगे, मंदिरों में एकत्रित होकर पूजा पाठ हवन इत्यादि करें। इस कड़ी में आज पदमा के बंदर बेला पंचायत अंतर्गत छोटकी दोनय, मंगरमुंह गांव में घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के इस महा अभियान में हर हिंदू अपनी यथाशक्ति के अनुसार सेवा दे रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने हिंदू जनमानस के साथ हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया। उन्होंने बताया बजरंग दल के आदर्श हमारे रामदूत बजरंगबली हैं और आज 500 वर्षों की लंबे इंतजार के बाद जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पुण राजा बनकर अपने सिंहासन पर विराजमान होने जा रहे हैं। तो इस राज्याभिषेक का निमंत्रण हम सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता राम के दूत बनकर आपके घर आ रहे हैं और इस पुनीत कार्य को सफल करने के लिए हमारे आराध्या बजरंगबली है। उन्होंने कहा राम मंदिर केवल धर्म विशेष के लिए नहीं अपितु भारत की राष्ट्रीय गौरव का विषय है। भारत की राष्ट्रीय आत्म सम्मान का विषय है। हम हिंदुओं की एकता का परिचय है। समाज से आवाहन करते हुए जिला संयोजक ने कहा 22 जनवरी को हम दिए जलाएंगे दिवाली मनाएंगे उन बलिदानियों के नाम भी जिन्होंने राम मंदिर के संघर्ष में अपने प्राणों को आहुति दी है। इस कड़ी में पदमा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता ने भी बढ़-चढ़कर के निमंत्रण देने का कार्य कर रहे हैं। बसंत नारायण मेहता ने बताया श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा हमारे लिए सौभाग्य का विषय है और एक राष्ट्रभक्त एक हिंदू होने के नाते अपने आराध्य का निमंत्रण अपने समाज के बीच में करना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने बताया जनप्रतिनिधि के तौर पर मैं समाज सेवा कर रहा हूं परंतु या राम सेवा करने का जो सौभाग्य हम सबको मिला है, वाकई में हम सभी भाग्यशाली हैं। तो 22 जनवरी को शांतिपूर्ण एवं भक्ति पूर्ण वातावरण में हम दीए जलाकर अपने प्रभु श्री रामचंद्र जी का स्वागत करेंगे। मौके पर उपस्थित रहे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता ने संगठन के इस मुहिम में लगे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा जब तक हम अंतिम हिंदू परिवार तक नहीं पहुंचेंगे तब तक हम नहीं रुकेंगे। प्रधानमंत्री ऋषिकेश मेहता ने संगठन की योजनाओं से समाज को रूबरू करवाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे बजरंग दल जिला संयोजक प्रशांत सिंह, जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता, प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता, प्रखंड मंत्री ऋषिकेश मेहता, प्रखंड सहसंयोजक सिकंदर मेहता, पंचायत अध्यक्ष महेंद्र मेहता, हनुमान मंदिर पुजारी संजय पांडे, पंचायत मंत्री नरेंद्र यादव, पंचायत सहसंयोजक रवि कुमार, गौ रक्षा प्रमुख संजय यादव, इत्यादि सैकड़ो बजरंग दल के कार्यकर्ता तथा हिंदू नौजवान उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *