• Wed. Mar 4th, 2026

घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज चिरकुंडा में निकला तिरंगा यात्रा*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 11, 2022

*घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज चिरकुंडा में निकला तिरंगा यात्रा*

आज़ादी का अमृत महोत्सव*_ एवं हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत आज चिरकुंडा नगर परिषद के माननीय उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश सिंह जी के नेतृत्व में प्रातः 08:00 AM को गांधी आश्रम कुमारधुबी से तिरंगा यात्रा निकाला गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रघुपति राघव राजा राम से किया गया।
कार्यक्रम में लोग वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए पैदल यात्रा में शामिल हुए।जिसमें काफी सांख्य में स्थानीय लोग शामिल हुए । यह यात्रा बागान धोरा निचे धौरा,कुमारधुबी बाजार होते हुए कुमारधुबी चौक तक गया।जँहा नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया।

इस कार्यक्रम में राजू राय जी,जयंतो दास जी ,सोनू पासवान जी , वार्ड 15 के पार्षद जी, श्री बाबला कंजिलाल जी,आज़ाद खान जी,बिनोद सिंह जी ,कुमकुम सरकार जी ,बापी तिवारी जी ,उत्कल समाज के संजय जगदल्ला जी,मनीष जी,श्री राम नारायण महतो जी ,हासिम खान जी,कपिल शर्मा जी ,आकाश यादव जी, छोटू खान जी ,अमीर खान जी,श्री जगन्नाथ सिंह जी,भिरगू यादव जी के साथ सैंकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *