• Sun. Mar 1st, 2026

घर के दरवाजे पर खेल रही 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 4, 2023

 

बक्सर: बिहार के बक्सर में बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है.राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर खेल रही 8 वर्षीय मासूम के साथ 25 वर्षीय दरिंदे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. परिजनों द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है.बच्ची घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस का ही रहने वाला 25 वर्षीय युवक उसे बहला फुसलाकर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

वहीं जब बच्ची रोते-बिलखते बदहवास स्थिति में घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए. स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद बच्ची की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या कहते है अधिकारी:

मामले की पुष्टि करते हुए राजपुर थाना प्रभारी राजेश मालाकार में बताया कि 8 वर्षीय बच्ची के साथ उसी के गांव के रहने वाला एक 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है. मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि इन दिनों राजपुर थाना क्षेत्र में कुछ महीनों से अपराधिक घाटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

कुछ समय पहले खेत में घूमने जा रहे किसान को बदमाशों ने गोली मारी थी. वहीं एक सर कटी महिला की लाश भी मिली थी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *