• Sat. Mar 21st, 2026

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 4, 2023

 

रिपोर्ट:-चंचल गोस्वामी
गोविन्दपुर,( धनबाद)ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में जन्माष्टमी उत्सव सोमवार दिनांक 04 /09/23 को मनाया गया इस कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने हिस्सा लिया। नर्सरी के रूद्र विश्वकर्मा, करण शर्मा, काव्या मिश्रा, महविश, एल केजी से रूही, यू केजी से अमन कुमार, नफीसा परवीन, परिजा खान, माहिरा आयूब, आरव कुमार, पीहू कुमारी व अन्य छात्रों ने बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत धुन के साथ की गई। विद्यालय मेंनन्हे बच्चों ने कृष्ण और राधा के रूप में सज कर पूरे वातावरण को कृष्ण राधा मय कर दिया। कृष्ण और राधा के रूप में सजे हुए बच्चों ने रैंप वॉक पर अपनी प्रस्तुति दिखाई। कई बच्चों ने राधा कृष्ण जी की लीलाएं भी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर एस खालीद ( डायरेक्टर ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया), चेयर परसन डॉ निखत परवीन ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और बताया कि हमें बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा।प्राचार्या श्रीमती विद्या सिंह ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों को सभी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़े और उनका पूर्ण विकास हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *