
अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। अनुदानित राशि भुगतान कराने सहित 11 सूत्री मांग को ले साधन गुप्ता मध्य विद्यालय मुरलीडीह ( महुदा ) के शिक्षकों ने डब्लयूजे एरिया मुनीडीह के मेन गेट के समक्ष बिसीकेयु के बैनर तले पश्चिमी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना शुरू किया। धरना को संबोधित बिसीकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हलधर महतो ने कहा कि विद्यालय में 162 छात्र-छात्राओं के एवज में फिलहाल बीसीसीएल प्रबंधन मात्र 3 शिक्षक को ही अनुदान दिया जा रहा था।
उन्होने कहा की प्रबंधन शाजिश के तहत छात्रों की कमी के नाम पर अनुदान देना बंद कर दिया गया है, जो न्याय संगत नही है। प्रबंधन अविलंब राशि निर्गत कराये अन्यथा आंदोलन तेज होगा। इस अवसर पर मासस के जिला सचिव दिलीप कुमार महतो, तिलकेश्वर महतो, मुखिया चक्रधर महतो, मुक्तेश्वर महतो, अजय महतो, मंटु महतो, अशोक दसौंधी, राधु राय, मुन्ना खान, गोपाल हजारी,साजिद अंसारी,नरेश महतो,दिनेश महतो, रामकुमार दसौधी, सैयद अंसारी, कुंदन सरकार व अन्य मौजूद थें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
