• Sun. Mar 8th, 2026

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट पर दूसरे दिन भी कार्यशाला आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 8, 2022

 

प्रशिक्षुओं ने सीखे पुराने बोरे एवं सिंगल यूज पॉलिथीन के उपयोग
बारीकियों से प्रस्तुत किया हस्तकला की बेहतरीन कारीगरी का नमूना

 

हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को प्रशिक्षुओं ने अनुपयोगी बोरे एवं सिंगल यूज पॉलिथीन से उपयोगी वस्तुएं बनाने की कला सीखी। इस दौरान प्रशिक्षुओं में काफी उत्साह देखा गया। सभी ने बारीकियों से हस्तकला की बेहतरीन कारीगरी का नमूना प्रस्तुत किया।
कार्यशाला में व्याख्याता पुष्पा कुमारी ने प्रशिक्षुओं को बेकार सिंगल यूज पॉलिथीन से कृत्रिम फूल बनाना सिखाया। उन्होंने कहा कि हम जिस पॉलिथीन को बेकार समझते हैं, उसे घर की साज-सज्जा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बेकार पॉलिथीन का उपयोग भी हो जाता है और कचरा एवं प्रदूषण फैलने से भी बचाया जा सकता है। वहीं व्याख्याता रचना कुमारी ने प्रशिक्षुओं को पुराने बोरे तथा बचे हुए ऊन का उपयोग कर आकर्षक डोर मैट बनाना सिखाया। प्रशिक्षुओं ने आर्ट एंड क्राफ्ट में अपनी प्रतिभा और अभिरूचि दिखाते हुए एक-से-बढ़कर एक डोर मैट बनाए एवं प्लास्टिक के बोतल का गुलदस्ता बनाया।
मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव, उप प्राचार्य डॉ प्रमोद प्रसाद, व्याख्याता डॉ वसुंधरा कुमारी, परमेश्वर यादव, दीपमाला, लीना कुमारी अब्राहम धान, दिलीप कुमार सिंह, जगेश्वर रजक, अनिल कुमार, दशरथ कुमार, संदीप खलखो, कनकलता, संदीप कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार दास, अंजन कुमार, अखौरी विकास कुमार, पम्मी कुमारी,संजय कुमार वर्मा, ज्योति हेम्मा एक्का, राजकुमार साव आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *