• Thu. Jan 1st, 2026

गोविंदपुर विकास फोरम ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 138 वीं जयंती मनाई।

ByAdmin Office

Dec 3, 2022

 

टुंडी 3 दिसंबर –दीपक पाण्डेय — गोविंदपुर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में आज शनिवार को विकास फोरम द्वारा देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 138 वीं जयंती मनाई गई। प्राप्त समाचार के अनुसार विकास फोरम गोविंदपुर के द्वारा आज शनिवार प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की चित्र में पुष्प अर्पित करते हुए एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। और इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी वरिष्ठ लोगों को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। एवं उक्त विद्यालय के छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की गयी। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा मुखर्जी, गोविंदपुर मुखिया ममता देवी, विकास फोरम के अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *