• Tue. Sep 1st, 2026

गोविंदपुर के ऐतिहासिक रास मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी, मध्यरात्रि महाआरती होगी विशेष आकर्षण

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

पत्रकार – चंचल गोस्वामी

*गोविंदपुर, धनबाद जिले के गोविंदपुर स्थित ऐतिहासिक रास मंदिर में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर समिति ने सोमवार को एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित कर तैयारियों की पूरी जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी और ताजे फूलों से सजाया जा रहा है। इस बार मुख्य आकर्षण मंदिर का अलौकिक श्रृंगार और मध्यरात्रि में होने वाली भव्य महाआरती होगी।

 

समिति ने बताया कि जन्माष्टमी के अगले दिन विशेष भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कोलकाता से प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इसे लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ मंदिर समिति के वालंटियर्स भी तैनात रहेंगे।

 

मुख्य मार्गों पर जाम से निपटने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है और वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा कतार प्रबंधन, पेयजल, बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ शेड और सुगम प्रसाद वितरण के लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई है।

 

मंदिर समिति ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से परिवार सहित इस भव्य महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

 

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष विमल कुमार यादव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष अमल दत्ता, लक्ष्मण सिंह, निर्मल कुमार, उज्ज्वल मंडल, कल्याण रूज, उत्तम कुमार सेन समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *