• Sun. Mar 8th, 2026

गोल्फ ग्राउंड पार्क के बाहर शुरू हो गई पार्किंग की व्यवस्था*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2022

*गोल्फ ग्राउंड पार्क के बाहर शुरू हो गई पार्किंग की व्यवस्था*

*दोपहिया के लिये प्रति दो घंटे पांच और चार पहिया वाहन से 10 रुपये वसूला जाएगा*

*धनबाद :* धनबाद शहर के रणधीर वर्मा स्टेडियम यानी गोल्फ ग्राउंड पार्क में पार्किंग की व्यवस्था 26 मई गुरुवार को शुरू हो गई. बाइक या अन्य वाहन के साथ जानेवालों को अब प्रवेश शुल्क के साथ पार्किंग शुल्क भी देना होगा.

नगर प्रबंधक आनंद राज ने बताया कि बाइक के लिये प्रति दो घंटे 5 रुपये तथा चार पहिया वाहन से 10 रुपये लिया जा रहा है. निगम ने यह व्यवस्था पार्क के बाहर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के खयाल से शुरू किया है.
पार्किंग शुल्क अभी निगम के कर्मियों द्वारा वसूला जा रहा है. प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 15 रुपये पहले की भांति ही देना होगा.

इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा अब प्रति दिन अलग अलग पदाधिकारियों द्वारा मोनिटरिंग भी की जा रही है. ज्ञात हो कि एक सप्ताह में पार्क के बाहर तीन बाइक की चोरी हो चुकी है. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर विराम लगाने के लिए नगर निगम ने पार्किंग की व्यवथा शुरू करने का निर्णय लिया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *