• Mon. Apr 6th, 2026

गोपालीचक 2 नं आऊटसोर्सिंग से बडे पैमाने पर अवैध कोयला तस्करी का खेल जारी सुत्रों के हवाले से खबर 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 26, 2024
crescent ad

 

पुटकी। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पीबी एरिया अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी के अधीन संचालित आउटसोर्सिंग के खनन स्थल से अवैध कोयला की तस्करी बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से हो रही है जिसके लिए कोयला तस्करों का एक खास गिरोह सक्रिय है।बताया जाता है कि आउटसोर्सिंग मे डियो धारकों की क्षमता से अधिक कोयला खनन की जाती है और ऊसी बीच एक दो गाड़ी कर कोयला माईन्स में ही प्रत्येक दिन संग्रह किया जाता है और डियो लोडिंग समाप्त के उपरांत डियो के नाम पर उक्त हाईवा ट्रक से कोयला प्रत्येक दो तीन दिनो बाद उक्त तस्करों द्वारा रात के अंधेरे में बड़े आसानी से एकड़ा पुल के बगल के रास्ते से टपाया जा रहा है।जिसमे बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की सांठगांठ बताई जा रही है। सुत्र बताते हैं की अगर इनपर कड़ी निगरानी रखी जाये तो एक बहुत बडे घोटाले का खुलासा होना तय है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *