
*धनबाद :* धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर 14 नंबर कोल डम्प के पास दो अपराधी को पुलिस ने गुप्त सूचना पर धर दबोचा बताया जा रहा है को अपराध करने की नियत से दोनों अपराधी घूम रहे हैं जिसकी सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ गोधर 14 नंबर कोल डम्प के पास पहुंचे जहां जो व्यक्ति पुलिस बल को अचानक देखकर भागने लगा जिसमें पुलिस ने दोनों अज्ञात अपराधी को दौड़ कर पकड़ा वही पकड़े गए अपराधी के पास से दो देसी कट्टा और दो गोली बरामद की गई दोनों व्यक्ति की पहचान (1) शुक्रा राम उर्फ़ सुजीत राम (2) शशि रंजन राम जबकि दोनों केंदुआडीह थाना क्षेत्र के काली बस्ती का रहने वाला है। तलाशी के दौरान सुक्रा राम के पास से एक देसी कट्टा एवं गोली तथा शशि रंजन राम के पास से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद किया गया। पकड़े हुए दोनों अपराधी से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि लूटपाट घटना का अंजाम देने के लिए वह सक्रिय थे। वही डीएसपी अरबिंद कुमार बिन्हा ने यह भी बताया कि दोनों अपराधियों को विरुद्ध केंदुआडीह, धनसार थाना में कई अपराधिक मामले दर्ज है जिसमें रंगदारी,आर्म्स एक्ट, लूटपाट तथा मारपीट का कांड अंकित है। जबकि दोनों अपराधी जेल का भी हवा खा चुके है। सुक्रा राम के विरुध पुलिस पर फायरिंग करने का भी कांड 2020 में केंदुआडीह थाना में मामला दर्ज है। सुक्रा राम के विरुद्ध वर्ष 2022 में सीसीए के तहत 6 माह के लिए जिला निष्कासन का भी आदेश निर्गत हुआ था। सुक्राराम के अपराधी खिलाफ केंदुआडीह थाने में पांच मामले और धनसार थाने में दो मामले दर्ज है। जबकि शशि रंजन राम अपराधी के खिलाफ केंदुआडीह थाने में तीन मामले दर्ज है। दोनों को पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी में केंदुआडीह पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह सदर अंचल निरीक्षक रघुनाथ मींज, आरक्षी राजेश कुमार सिंह, उमेश कुमार दुबे, बसंत लोहरा, सिमोन मुर्मू, कृष्णा महतो के अलोक में गिरफ्तारी किया गया।

बाइट : अरविंद कुमार बिन्हा डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
