रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी केंदुआ(धनबाद) के गोधर में स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोधर कोलियरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष हुई काल्पनिक भव्य पंडाल एवं आकर्षक साज सज्जा का निर्माण किया जा रहा है। पूजा पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के लाइसेंस धारी रमेश रवानी ने मंगलवार को बताया कि पंडाल के निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल से आए कारीगर जोर-जोर से लगे हुए हैं। लगभग 60फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा पंडाल बनाया जा रहा है, जबकि मां दुर्गा की प्रतिमा मात्र12 फीट की होगी। पंडाल के आसपास आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूजा समिति लगातार विगत 45 वर्षों से दुर्गा पूजा का संचालन कर रही है । पूजा में कोलकाता से पंडित जी एवं ढाक को मंगाया जाता है । पूजा समिति पूजा के अलावा कई कार्यक्रम का आयोजन करती है । इस पूजा में सिर्फ गोधर कोलियरी/बस्ती ही नहीं बल्कि आसपास के लगभग सभी ग्रामीण भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करते हैं। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक माननीय काशीराम का परीनिर्वाण दिवस मनाया गया ताज टेक्नो कंपनी के मजदूरों नें बोनस के लिये किया टुल डाउन