• Tue. Mar 31st, 2026

गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, LPG सिलेंडरों में की गई कितने रुपए की कमी, आज से लागू होगा नया दर , आइए जानते हैं*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 1, 2022

*गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, LPG सिलेंडरों में की गई कितने रुपए की कमी, आज से लागू होगा नया दर , आइए जानते हैं*

पिछले कुछ सालों से लगातार घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशानी काफी बढ़ गई थी। लेकिन हाल के 15 दिनों में थोड़ी राहत मिली थी। जहां कुछ दिन पहले उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए  गैस की कीमतों में 200 रुपए की सब्सिडी देने की घोषणा की गई थी। उम्मीद की जा रही थी आज  सामान्य गैस उपभोक्ताओं के लिए भी गैस की कीमतों में कटौती की जा सकती है। लेकिन गैस कंपनियों ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू गैस सिलेंडर में अब 19 मई को तय कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करनेवाले लोगों को थोड़ी राहत जरुर मिली है।  आज से घरेलू गैस 800 रुपए से कम कीमत पर उपलब्ध होगी। केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 135 रुपए की कमी कर दी है।

पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है। जिसके बाद अब  19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354 की जगह 2219,   कोलकाता में 2454 की जगह 2322, मुंबई में 2306  की जगह 2171.50 और चेन्नई में 2507  की जगह 2373 रुपये बिकेगा।
गौरतलब है कि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।
सात मई को एलपीजी के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपये महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपये सस्ता हुआ। 19 मई को इसके रेट में 8 रुपये की वृद्धि की गई ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed