• Fri. Mar 13th, 2026

गैरमजरूआ भूमि अडानी को हस्तांतरित किए जाने की शिकायत पर अंबा प्रसाद व योगेंद्र साव ने प्रतिनिधिमंडल संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2022

 

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव:- प्रखंड क्षेत्र के गोंदलपूरा मे अडानी लिमिटेड को उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा गैरमजरूआ भूमि हस्तांतरित किए जाने की शिकायत पाकर विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि भूमि अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को हस्तांतरित की गई है तो इस निर्णय को निरस्त किया जाए।
विधायक अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि पूर्व में मानसून सत्र के दौरान मैंने गोंदलपूरा पंचायत मे अडानी लिमिटेड के द्वारा जबरदस्ती खनन कार्य एवं अधिग्रहण करने के प्रयास को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया था और कहा था कि उक्त क्षेत्र की भूमि बहूफसली है और ग्रामीण कंपनी के खिलाफ एकजुट है एवं किसी भी कीमत पर कंपनी को कार्य नहीं करने दिए जाने को लेकर एकमत है। इसीलिए ग्रामीणों की सहमति के अडानी कंपनी लिमिटेड जबरदस्ती कार्य करने का प्रयास नहीं करें। विधायक द्वारा उठाए गए मामले पर सरकार के द्वारा यह जवाब दिया गया था कि अडानी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोंदलपूरा का भूमि अधिग्रहण से संबंधित अधीयाचना प्राप्त है, प्राप्त अधीयाचना के आलोक में भूमि अधिग्रहण हेतु भूमि अर्जन अधिनियम 2013 के आलोक में सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम गोंदलपूरा के ग्रामीणों के बीच सहमति हेतु जन सुनवाई की तिथि निर्धारण की गई है। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के कारण जन सुनवाई नहीं हो सकी है। एवं वर्तमान में इस क्षेत्र में कंपनी द्वारा अभी तक अधिग्रहण एवं खनन कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।
उक्त क्षेत्र की गैरमजरूआ भूमि हस्तांतरित कर दिए जाने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा यह शिकायत प्राप्त हुई है कि उक्त क्षेत्र के गैरमजरूआ भूमि को मार्च में ही अडानी कंपनी को हस्तांतरित कर दी गई है जबकि अगस्त माह में मेरे द्वारा प्रश्न उठाने पर भूमि अधिग्रहण एवं खनन कार्य नहीं शुरू होने की बात विभाग द्वारा बताया गया था ।ऐसे में यह जांच का विषय है।विधायक ने कहा है कि किसी भी सूरत में ग्राम सभा और ग्रामीणों की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाय, कम्पनी ग्रामीण जनता पर ज़ोर जबरदस्ती ना करे। मौके पर श्रीकांत निराला, देवनाथ महतो, कृष्णा राणा,कृष्णा यादव, असीत चक्रवर्ती, बंधन गंजू ,अरुण कुमार, मनोज कुमार,विजय भुईया, पिंटू कुमार,रमेश तुरी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *